मोटे अनाज को लेकर जागरूकता अभियान तेज, 35 महिलाओं ने बनाए खास व्यंजन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में “श्री अन्न महोत्सव” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को मिलेट्स यानी मोटे अनाज के उपयोग और उनके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आभा महतो और मीरा मुंडा शामिल हुईं। शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 35 महिलाओं ने भाग लिया और रागी, ज्वार, बाजरा, सावां, मक्का, कोदो व चीना जैसे अनाजों से बने कई तरह के व्यंजन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने इन व्यंजनों के पोषण संबंधी फायदे भी साझा किए।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मिलेट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है और इसे बढ़ावा देने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी मोटे अनाज अपनाने की अपील का जिक्र किया गया। साथ ही बताया गया कि ये अनाज प्राचीन काल से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहे हैं और आज वैश्विक स्तर पर भी इनकी मांग बढ़ रही है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग और स्वदेशी समर्थक मौजूद रहे।

See also  झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed