झारखंड के रवि राज मुर्मू का बड़ा कमाल, संताली फिल्म ‘Angen’ ने जीता नेशनल अवॉर्ड

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम निवासी फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी संताली भाषा की फिल्म ‘Angen’ को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। इस सम्मान के साथ संताली सिनेमा और झारखंड की क्षेत्रीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

‘Angen’ एक 12 मिनट की संताली शॉर्ट फिल्म है, जो संताली लोककथाओं और आदिवासी परंपराओं से प्रेरित है। फिल्म की कहानी एक स्वर्गीय युवती और एक चरवाहे के प्रेम पर आधारित है, जिसमें लोक संस्कृति और पारंपरिक कहानियों को दिखाया गया है। रवि राज मुर्मू की इस उपलब्धि पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें बधाई दी और इसे राज्य व संताली समुदाय के लिए गर्व का पल बताया।

About The Author

See also  राज्यव्यापी बंद का कई जिलों में असर, सड़कों पर उतरे आंदोलनकारी

You may have missed