8 करोड़ खर्च के बाद भी साइकिल सेवा बंद, स्मार्ट सिटी परियोजना पर उठे सवाल

Advertisements

रांची : वर्ष 2019 में बड़े उद्देश्य के साथ शुरू की गई रांची की पब्लिक साइकिल शेयरिंग सेवा अब पूरी तरह बंद हो गई है। ऑपरेटर कंपनी चार्टर्ड स्पीड के साथ अप्रैल 2025 में हुए करार की अवधि समाप्त होने के बाद कंपनी ने करीब एक वर्ष तक सेवा जारी रखी, लेकिन राज्य सरकार से आगे संचालन की मंजूरी नहीं मिलने पर सेवा बंद कर दी गई। इस परियोजना पर अब तक लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परियोजना के तहत शहर में 1200 स्मार्ट साइकिलें और करीब 60 साइकिल स्टैंड बनाए गए थे। शुरुआत में लोगों ने इसका अच्छा उपयोग किया, लेकिन कोविड के बाद उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार घटती गई। रखरखाव की कमी, साइकिल चोरी, तकनीकी खराबियां, भुगतान विवाद, अलग साइकिल ट्रैक का अभाव, मोबाइल ऐप की दिक्कतें और कमजोर सुरक्षा व्यवस्था के कारण योजना धीरे-धीरे ठप हो गई। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी को अवधि विस्तार नहीं दिया गया है, हालांकि भविष्य में साइकिल चलाने को बढ़ावा देने के लिए नए विकल्पों पर काम जारी रहेगा।

About The Author

See also  संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू होते ही बढ़ी मांग, सेकेंड एसी में टिकट आरएसी तक पहुंचे

You may have missed