9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, येलो चेतावनी जारी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Advertisements

रांची : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों में नहीं जाने की अपील की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है। प्रशासन को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश

You may have missed