बास्को बेसरा को छड़ी, बिनोती हांसदा को चूड़ी, भुगलू सोरेन को टॉर्च और संजय सरदार को मिला बाल्टी चुनाव चिन्ह

0
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं. बारी सोरेन को एसी तो बास्को बेसरा को छड़ी मिली है. जबकि बिनोती हांसदा को चूड़ी, भुगलू सोरेन को टॉर्च, रविंद्र बेसरा को बेंच, रमेश बुलमूचू को बिस्किट, सकला माडी को बक्सा, सावित्री लेआंगी को ईंट, और संजय सरदार को बाल्टी मिली है. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में आज निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मेयर पद के सभी वैध प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया. चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रत्याशी अब अपने- अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को और गति देंगे.
निर्वाचन कार्यालय में निर्धारित समय के अनुसार प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई. प्रशासन की ओर से पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं. कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के बाद उत्साह व्यक्त किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा विसर्जन में भक्तों की दिखी आस्था, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed