शराब पीने के दौरान विवाद के बाद ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद ऑटो चालक शोभन राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शोभन चुटिया के द्वारिकापुरी का रहने वाला था। पुलिस ने मामले में दशरत तिर्की और दशरत यादव को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात शराब पीते समय दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसमें शोभन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने फोन कर अपने पुत्र सन्नी कुमार को घटनास्थल पर बुलाया। उसके साथ किशन कुमार, प्रियांशु सिंह और लल्लू कुमार भी पहुंचे। सूचना मिलने पर धुर्वा थानेदार अनिल तिवारी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और शोभन राय को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

बताया जा रहा है कि विवाद एक बार शांत हो गया था, लेकिन बाद में शोभन को याद आया कि उसका फोन शांति देवी की दुकान पर छूट गया है। जब वह फोन लेने वहां पहुंचा तो कथित तौर पर घात लगाए आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

About The Author

You may have missed