बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Advertisements

रांची : बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा निम्न क्षेत्र बनकर आगे बढ़ रहा है। यह ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 210 किमी दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) से 290 किमी पूर्व से आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 व 24 सितंबर की सुबह तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच से पार करने की संभावना है।

रांची में इस सीजन में 1074.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य 987.5 मिमी से 9% अधिक है। वहीं, पूरे राज्य में मानसून सीजन के दौरान अब तक 892.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 970 मिमी से आठ प्रतिशत कम है। पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर, खलारी, चाईबासा, गुमला, सिमडेगा और रामगढ़ समेत कई जगहों पर हल्की बारिश हुई, जबकि रांची में छिटपुट बारिश दर्ज की गई।

About The Author

You may have missed