24 घंटे में रूबेला के दो मरीज मिले, बच्चों का टीकाकरण तेज

Advertisements

रांची : झारखंड में रूबेला संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा नदीपार गांव में एक बच्ची में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी प्रखंड में 24 घंटे के अंदर रूबेला के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इससे पहले सोमवार को रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की जांच में ठेठईटांगर प्रखंड के मुंडाटोली की 10 साल की एक बच्ची में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सिमडेगा के आईडीएसपी प्रभारी डॉ अध्ययन शरण के अनुसार, 14 सितंबर को गांव से रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजे गए थे। रिपोर्ट में ताराबोगा और कुडपानी मुंडाटोली में रूबेला संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ठेठईटांगर के मुंडाटोली में बीते एक माह से मिजिल्स के मामले सामने आ रहे थे। पांच लोगों के रक्त के नमूनों की जांच में चार में मिजिल्स और एक 10 वर्षीय बच्ची में रूबेला संक्रमण मिला था। मंगलवार को इसी प्रखंड के ताराबोगा नदीपार गांव में एक बच्ची संक्रमित मिली।

एक ही प्रखंड में दो बच्चों में संक्रमण मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है और शिविर लगाकर टीकाकरण तेज किया गया है। मुंडाटोली में 44 में से 28 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। जिन बच्चों को निर्धारित एमआर की दूसरी डोज नहीं मिली है, उन्हें टीका दिया जा रहा है।

About The Author

You may have missed