एसएसपी के निर्देशानुसार रात्रि में चला छापेमारी अभियान, अवैध बालू से लदे तीन हाईवा जब्त

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी जीतराय मुर्मू के साथ मिलकर बहरागोड़ा पुलिस ने अवैध रूप से बिना चालान के बालू का परिवहन एवं उठाव के विरुद्ध विगत रात्रि में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान अवैध बालू से लदे तीन हाईवा (जेएच 05 सीएन 2579, जेएच 05 बी एक्स 3487 एवं जेएच 16 ए 8657) को जब्त कर थाना लाया गया.अंचलाधिकारी के आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 22/2023 के तहत उक्त सभी वाहनों के चालक एवं मालिकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के इस अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. विदित हो कि बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों से धड़ल्ले से अवैध रूप से बालू का उत्खनन हो रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  JSSC रिजल्ट और कटऑफ पर बड़ा सवाल, अभ्यर्थी बोले- नियुक्ति में आखिर क्यों हो रही देरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed