ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, आंदोलन तेज, 26 से चलेगा हस्ताक्षर अभियान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की पिछले तीन वर्षों से लगातार हो रही देरी के खिलाफ अब आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। रेल यात्री संघर्ष समिति ने इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने और 26 अप्रैल से स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

केबुल टाउन में विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में रेलवे के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि बार-बार चेतावनी और धरना-प्रदर्शन के बावजूद ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार नहीं हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। समिति ने अब आम लोगों को जोड़कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की बात कही है।समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने शहरवासियों और दैनिक यात्रियों से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होने की अपील की है। बैठक में कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और आंदोलन को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

About The Author

See also  31 जुलाई तक भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट, मौसम को लेकर प्रशासन सतर्क

Thanks for your Feedback!

You may have missed