254 दुकानदारों पर संकट के बाद हलचल तेज, विहिप ने किया दबाव, जल्द पुनर्वास की मांग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर क्षेत्र में दुकानों को हटाए जाने के बाद प्रभावित दुकानदारों के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बैठक कर प्रशासन पर जल्द पुनर्वास का दबाव बनाया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंदिर परिसर से 254 अवैध दुकानों को हटाया गया, जिससे इन दुकानदारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

संगठन ने प्रशासन से मांग की कि सभी प्रभावित दुकानदारों को जल्द से जल्द बसाया जाए। साथ ही मंदिर क्षेत्र में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधा और सरकारी धर्मशाला या आवासीय भवन निर्माण की भी जरूरत बताई गई। पदाधिकारियों का कहना है कि ये मांगें सिर्फ संगठन की नहीं, बल्कि यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी हैं।

See also  TMC में बढ़ी बगावत की आंच, ममता बनर्जी पर उठे सवाल, सियासी संकट गहराने के संकेत

Thanks for your Feedback!

You may have missed