अमिताभ बच्चन के लिए बेकाबू फैंस ने तोड़ दिया बंगले का कांच,

0
Advertisements
Advertisements

सूरत: सूरत में 9 जनवरी से इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का तीसरा सीजन शुरू हुआ और उद्घाटन के लिए अमिताभ बच्चन दोपहर को वहां पहुंच गए थे। सामने आए वीडियो में अमिताभ एक बिल्डिंग में नजर आ रहे हैं और चारों और भारी भीड़ है। पुलिस भीड़ से अमिताभ को बचाती और रास्ता दिलाने की कोशिश करती दिख रही है। हालात एकदम धक्कामुक्की वाले बन गए थे।वायरल वीडियो पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘आप उन पर क्यों टूट पड़े? वो एक्टर हैं लेकिन इंसान भी हैं।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा-‘ऐसा मत करो, यह बहुत बुरा है। यह बहुत परेशान करने वाला है।’एक अन्य यूजर ने कहा- ‘किसी बुजुर्ग व्यक्ति को घेरना, चाहे वह एक्टर ही क्यों न हो, ठीक नहीं है। उन्हें अकेला छोड़ दो। दूर से फोटो खींचो।’बता दें कि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) के तीसरे सीजन की आज से शुरुआत हो रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में शुरू होगा। एक महीने तक चलने वाले इस सेलिब्रेट क्रिकेट में कुल आठ टीम हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन ‘माजी मुंबई’ टीम के मालिक हैं।वहीं, अक्षय कुमार ‘श्रीनगर के वीर’ टीम के, अजय देवगन ‘अहमदाबाद लायंस’ के, सैफ अली खान ‘टाइगर्स ऑफ कोलकाता और सलमान खान दिल्ली सुपर हीरोज टीम के मालिक हैं। सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed