टाटानगर में ब्रांच लाइन के कर्मचारियों का क्वार्टर आवंटन शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे की सात कॉलोनी में अभी चार श्रेणी के 287 क्वार्टर खाली है। जिन्हें ब्रांच लाइन के रेल कर्मचारियों को आवंटित किया जाएगा। चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय से शुक्रवार को क्वार्टर की श्रेणी के अनुसार आवंटन की सूची जारी हुई है। इससे आदित्यपुर गम्हरिया आसानबनी और हल्दीपोखर मार्ग के रेल कर्मचारियों को टाटानगर में बड़ा या छोटा क्वार्टर मिलेगा ताकि वे परिवार के साथ रह सके। रेलवे मेंस कांग्रेस ने खाली क्वार्टर को ब्रांच लाइन के कर्मचारियों को देने का मुद्दा चक्रधरपुर में डीआरएम के समक्ष उठाया था। इससे रेलवे क्वार्टर पर अवैध कब्जा रोकने के साथ कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा दे सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed