सोनारी थाना शांति समिति में दबंगई का आरोप, सदस्यों ने ही मांगा पांच नामों का निष्कासन

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर समिति में शामिल पांच लोगों को हटाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि मनीष सिंह, चमनजीत गिल, किशोर साहू, दीपक यादव और संतोष सिंह समिति के सदस्य बनकर सोनारी क्षेत्र में अवैध धंधे और दबंगई करते हैं, जिससे समिति की गरिमा प्रभावित हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पत्र के अनुसार मनीष सिंह द्वारा संचालित होटल के खिलाफ सोनारी थाने में मामला दर्ज है, जबकि किशोर साहू पर भी दो मामलों में आरोप हैं। चमनजीत गिल अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुके हैं और बार के संचालक हैं। संतोष सिंह पर भूमि माफी होने का आरोप है और उनके परिवार पर अपराधियों से मिलकर दबदबा बनाए रखने का आरोप है। दीपक यादव पर दबंगई से एक सामुदायिक भवन पर कब्जा कर उसे नशेड़ियों का अड्डा बनाने का आरोप लगाया गया है।

पत्र में यह भी बताया गया कि 2022 में रांची में तैनात एक सिपाही पर सोनारी निवासी के साथ जानलेवा हमले का मामला दर्ज है, लेकिन शांति समिति का सदस्य होने के कारण उस पर कार्रवाई नहीं हो सकी। सदस्यों ने उपायुक्त से जांच कर इन नामों को समिति से हटाने का अनुरोध किया है ताकि समिति में सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों की भागीदारी बढ़ सके।

About The Author

You may have missed