फ्लैट में कथित सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, नाबालिग को ले जाने पर आक्रोश

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के संजय पथ स्थित एक फ्लैट में पिछले कई महीनों से कथित सेक्स रैकेट चलने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों ने फ्लैट में रहने वाली नंदनी मुखर्जी और काशीडीह निवासी बॉबी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि नंदनी मुखर्जी नाबालिगों को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर गलत गतिविधियों में शामिल करती है। पहले विवाद के बाद उसे फ्लैट से हटाया गया था, लेकिन आरोप है कि फ्लैट मालिक की अनुमति से वह दोबारा वहां रहने लगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामला तब चर्चा में आया, जब पड़ोस का एक नाबालिग दोस्त के परेशानी में होने की बात कहकर रात में घर से निकला। परिजनों ने पीछा किया तो स्थानीय लोगों के अनुसार वह उसी फ्लैट में जाता दिखा। इसके बाद उसकी मां ने कथित रूप से फ्लैट में ताला लगा दिया, लेकिन आरोप है कि नंदनी मुखर्जी ने ताला तोड़कर किशोर को बाहर निकाला और अपने साथ ले गई। अपार्टमेंट के लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस या प्रशासन ने अभी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

About The Author

See also  धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर 19 आपत्तियों का जवाब तैयार, स्टेज-1 फॉरेस्ट क्लियरेंस की उम्मीद बढ़ी

You may have missed