झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं ,कार्यकर्ताओं के निष्कासन से बिफरी सीता सोरेन बोली- यही हाल रहा तो पार्टी कई गुटों में एवं कई रूपों में दिखेगी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड (ए के मिश्रा):-झारखंड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं ,कार्यकर्ताओं के निष्कासन से बिफरी सीता सोरेनबोली- यही हाल रहा तो पार्टी कई गुटों में एवं कई रूपों में दिखेगी । जहां सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा का विपक्ष के निशानों पर रह रही है lवहीं अपनों से भी घिरती नजर आ रही है | चतरा के नौ झामुमो कार्यकर्ताओं के पार्टी से निष्कासन के अगले ही दिन झामुमो महासचिव सह विधायक सीता सोरेन बिफर उठी हैं। पार्टी के गतिविधियों और क्रियाकलाप पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सीता सोरेन ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से कहा है कि झारखंड की धरती चीख-चीख कर कह रही है कि हमें दलालों व बेईमानों के चंगुल से बचाया जाए। पार्टी वर्तमान में दलालों व बेईमानों के हाथों में चली गई,ऐसा प्रतीत हो रहा है। स्थिति यही रही तो पार्टी कई गुटों में एवं कई रूपों में बंटी नजर आएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कारोबारी निखार सलोके को अपराधियों ने मारी 4 गोलियां, होटल समेत कई कारोबार के हैं मालिक