शहीदों के सम्मान में 22 मार्च को निकलेगी अखंड तिरंगा यात्रा, शहर में तैयारियां तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : देश की एकता और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से 22 मार्च को नमन् परिवार की ओर से शहीद सम्मान यात्रा एवं अखंड तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान और बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसके तहत साकची, महालक्ष्मी मंदिर के पास, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफिट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट और गोलमुरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठकों के दौरान लोगों को यात्रा के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई. नमन् परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि अखंड तिरंगा यात्रा और शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत वर्ष 2016 में देश में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी.

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि इस वर्ष की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में शामिल हों और शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर तथा शिवराम राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करें. बैठक में मौजूद नागरिकों और प्रतिनिधियों ने भी इस वर्ष शहीद सम्मान यात्रा और अखंड तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed