यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आरा : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में भोजपुर जिले की आकांक्षा सिंह ने 301वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। वह रणवीर सेना के संस्थापक रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। आकांक्षा के पिता इंदु भूषण सिंह और मां रिंकू सिंह ने बेटी की इस सफलता पर गर्व जताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान रोजाना लगभग 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा देने के बाद उन्हें भरोसा था कि इस बार मेहनत का परिणाम मिलेगा। 301वीं रैंक के आधार पर फिलहाल उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए हुआ है, लेकिन उनका लक्ष्य भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाना है और इसके लिए वह आगे भी प्रयास जारी रखेंगी।

इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके गृह जिला भोजपुर से जुड़े कई सवाल पूछे गए। बोर्ड ने हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित भोजपुरी लोकगायक भरत सिंह भारती के बारे में भी सवाल किया, जिसका आकांक्षा ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। उनकी सफलता को छोटे शहरों से निकलकर बड़े लक्ष्य हासिल करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

About The Author

See also  बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 10 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

Thanks for your Feedback!

You may have missed