मूर्ति अनावरण के बाद लोगो में शहीद परिवारों के प्रति बढ़ेगा सम्मान – डॉ संजय गिरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर/ बहरागोड़ा:- 16 जून 2022 को वीर शहीद गणेश हांसदा के शहादत दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के द्वारा अपने निजी खर्च से बनवाए गए मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उक्त बातें प्रेस को संबोधित करते हुए डॉ संजय गिरी ने कहा । डॉ संजय गिरी ने बताया कि इस मौके पर शहीद के मूर्ति के साथ उनके बड़े भाई दिनेश हांसदा के द्वारा बनवाए गए पार्क का भी उद्घाटन किया जायेगा। साथ ही गलवान वीर नामक फिल्म जो कि गणेश हांसदा के जीवनी पर आधारित है उसका ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। ज्ञात हो कि इस फिल्म को स्थानीय कलाकार सुरेंद्र टुडू ने निर्देशित किया है। साथ ही गणेश हांसदा के रोल में उनके बड़े भाई दिनेश ने किरदार निभाया है। डॉ संजय गिरी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय विधायक और अन्य मंत्री लोग भी उपस्थित रहेंगे। आशा है कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिसके बाद लोगो में शहीद परिवारों के प्रति सम्मान आयेगा और लोग देश सेवा करने के लिए भी जागरूक होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  प्रेमचंद की कहानियों ने बांधा समां, 'प्रायश्चित' नाटक ने मारी बाजी

Thanks for your Feedback!

You may have missed