एनकाउंटर के बाद कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया का हत्यारा गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मोहाली: मोहाली पुलिस को हाल ही में हुए कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। लालड़ू इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी हरपिंदर उर्फ मिड्डू को दबोच लिया गया है।

एसएएस नगर पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी हरपिंदर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीछा करने और मुठभेड़ के दौरान पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।गिरफ्तार किया गया आरोपी हरपिंदर मूल रूप से तरनतारन के नौशेरा पन्नुआं का रहने वाला है। वह मोहाली में हुए चर्चित कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया हत्याकांड में मुख्य संदिग्ध के रूप में वांछित था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरपिंदर एक शातिर अपराधी है और वो पहले ही कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  SIR की सफलता पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, Gen Z वोटर्स से करेंगे संवाद; 400 से ज्यादा संस्थानों के छात्र होंगे शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed