Adityapur : सुवर्णरेखा परियोजना में बाइक चुराते चोर को रंगे हाथों धर दबोचा, जाने पूरा मामला…

0
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. प्रतिदिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बता दे चोरी का ताजा मामला शुक्रवार दोपहर का है जहां थाना से सटे सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के चांडिल कॉमपलेक्स के पार्किंग मे रखें बाइक और हेलमेट को चुराने का प्रयास करते एक चोर को कर्मचारियों ने रंगे हाथों धर दबोचा. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे स्वर्णरेखा परियोजना परिसर के पार्किंग में खड़े एक बाइक को मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा चुराए जाने का प्रयास किया जा रहा था. तभी कर्मचारियों की नजर इन पर पड़ी और कर्मचारियों ने एक चोर को धर दबोचा.

 

जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. इन चोरों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है. जो संभवत चोरी की हो सकती है. मामले की जानकारी परियोजना के कर्मचारियों ने आदित्यपुर पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जाता है पकड़ाया युवक आदित्यपुर के बनतानगर का रहने वाला है.

About The Author

See also  आकाशवाणी चौक पर शालिग्राम स्वीट सर्विस रोड बनी परेशानी का सबब,सड़क किनारे जेसीबी खड़ी रहने से मार्ग संकरा,लोगो को हो रही परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed