आदित्यपुर रेलवे अंडरब्रिज क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण शीघ्र, पुरेंद्र के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति ने सौंपा ज्ञापन

0
Advertisements

जमशेदपुर:- आदित्यपुर- 1 और आदित्यपुर- 2 को जोड़ने वाली आदित्यपुर रेलवे अंडरब्रिज के अंदर जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मती तथा जलजमाव के निदान हेतु आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह पूर्व सदस्य जेडआरयूसीसी, साउथ ईस्टर्न रेलवे पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एआरएम टाटानगर  विनोद कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर  ज्ञापन सौंपा. साथ ही 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल से आदित्यपुर स्टेशन जाने वाली सड़क का पुनर्निर्माण एवं कोरोना काल से पूर्व की भांति आदित्यपुर स्टेशन पर हो रहे ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित किए जाने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एआरएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि 1 सप्ताह के अंदर आदित्यपुर रेलवे अंडरब्रिज के अंदर की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मती प्रारंभ कर दी जाएगी एवं जलजमाव का भी अस्थाई समाधान किया जाएगा.  एआरएम ने बताया कि जलजमाव के स्थाई समाधान के लिए वे दो-तीन दिनों के अंदर स्थल निरीक्षण भी करेंगेl साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश भी दिए.  प्रतिनिधिमंडल में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे एसएन यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, एसडी प्रसाद, सिमरन मेहरा शामिल थे.

About The Author

See also  बिरसा जैविक उद्यान में मोनी ने दिया बच्चे को जन्म, दरियाई घोड़ों की संख्या बढ़कर 11 हुई

Thanks for your Feedback!

You may have missed