नरक बना नगर निगम आदित्यपुर, 10 दिनों से कचरा उठाव ठप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela : नरक बना नगर निगम आदित्यपुर, क्योंकि यहसन पिछले 10 दिनों से कचरा उठाव पूरी तरह से ठप है. बता दें कि नगर निगम अपने मूल कार्य साफ सफाई के सिवाय सब काम करता है. कचरों से परेशान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और पीआईएल स्पेशलिस्ट अधिवक्ता ओम प्रकाश ने नगर आयुक्त को त्राहिमाम पत्र लिखते हुए इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचड़ा उठाव पिछले करीबन 10 दिनों से पूर्णत ठप्प हो जाने से आदित्यपुर शहर कचरा से भर गया है. जल्द ही इसका कोई उपाय नहीं किया गया तो भरी बरसात के मौसम में यहां महामारी फैलने की संभावना है. अतः अविलम्ब कचरा उठाव की समुचित व्यवस्था कराने की कृपा की जाय.
Advertisements

Advertisements



