आदित्यपुर:भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी में कांग्रेस पार्टी 26 से चलाएगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा! बोले”कार्यकारी अध्यक्ष”प्रखंडों व नगरों में चलेगी भारत जोड़ो अभियान….

0
Advertisements

आदित्यपुर: कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा में जिले के कांग्रेसी जन शामिल होने नहीं जा रहे हैं. उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार पांडे ने बताते हुए कहा कि इसे लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी या झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी को किसी भी प्रकार का कोई दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

उन्होंने बताया कि आगामी 26 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा के अगली कड़ी के रूप में सभी प्रखंडों और नगरों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है.जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड के सभी गांव में कांग्रेसी जन आम जनों के साथ पदयात्रा करेंगे.

 

वही आम जनमानस से गांव, किसान, मजदूर आदि की समस्याओं से रूबरू होंगे. हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी प्रखंड प्रभारियों और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा निर्देश में करेगी

 

बता दे अंबुज ने बताया है कि भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेसी जनो को शामिल किए जाने को लेकर किसी भी प्रकार का कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है.निजी तौर पर जो लोग भारत जोड़ो यात्रा में पद यात्रा हेतु जुड़ना चाहते हैं वे अपने विवेक से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed