Adityapur : कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा कांग्रेस के वयोवृद्ध दिवंगत नेता स्वर्गीय सीके मिश्रा के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया….

0
Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी सरायकेला के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के द्वारा कांग्रेस के वयोवृद्ध दिवंगत नेता स्वर्गीय श्री सीके मिश्रा जी के पार्थिव शरीर पर आज कांग्रेस का झंडा एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनका अंतिम संस्कार उनके दरभंगा स्थित गांव से संपन्न होगा. इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, गंभीर सिंह, रामवृक्ष गुप्ता, कुणाल राय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, मुकेश श्रीवास्तव, प्रकाश मंडल आदि उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे रामा शंकर पांडे कुणाल राय आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वास्को बेसरा जी से उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त श्री वास्को बेसरा एवं परिवारजनों से मिलकर उनके दिवंगत पुत्र की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया. अंबुज कुमार ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार श्री बास्को बेसरा जी एवं परिवारजनों के साथ खड़ी है एवं गहरी संवेदना प्रकट करती है.

About The Author

See also  खरसावां हाट बाजार में सुविधा शुल्क वसूली पर तत्काल रोक, बंदोबस्तधारी को अंतिम चेतावनी, 2.51 लाख से अधिक की राशि जमा करने का निर्देश, किस्त व जीएसटी-टीसीएस जमा नहीं करने पर एकरारनामा रद्द व ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed