आदित्यपुर : मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा का हुआ भूमि पूजन, स्वर्ण मंदिर स्वरूप का होगा पंडाल…..

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 स्थित हरिओम नगर मैदान में मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

 

बता दे मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा कमेटी द्वारा इस बार भी भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां पहाड़ों पर स्वर्ण मंदिर स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया जाएगा. कमेटी के अध्यक्ष सानू सिंह ने बताया कि इस बार भी भव्य तरीके से काली पूजा संपन्न होगा. पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया जाएगा, वहीं पूजा के दौरान उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास भी पूजा कार्यक्रम के दौरान शामिल होंगे, इन्होंने बताया कि संपूर्ण पूजा विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जे एन दास की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा.

 

 

बता दे भूमि पूजन समिति के अध्यक्ष सानु सिंह एवम चेयरमेन अंकित कुमार के द्वारा किया गया, मौके पर समिति के संरक्षक डॉ जे. एन दास, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, संतोष सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं अतिथियों में लघु उद्योग भारती जिला अध्यक्ष ज्ञान जयसवाल, नीरू सिंह, संतोष तिवारी, पी एन मौर्य आदि उपस्थित रहे.

About The Author

Thanks for your Feedback!