आदित्यपुर : एसीबी की टीम ने गम्हरिया अंचल के अमीन को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार, अंचल कार्यालय में मचा हड़कंप….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गम्हरिया: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने लगातार मिल रही सूचना के आधार पर छापेमारी कर गम्हरिया अंचल के अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. गुरुवार को एसीबी की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया. फिलहाल एसीबी की टीम अंचल अमीन को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. वहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

बता दे यह पता नहीं चल सका है कि एसीबी ने अमीन को किसकी शिकायत पर हिरासत में लिया है. संभवतः एसीबी इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेगी. बताया जा रहा है कि दिन के करीब 11:00 बजे सादे लिबास में एसीबी की टीम अंचल कार्यालय पहुंची और अंचल अमीन राज किशोर भगत को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है. वैसे अभी इस मामले में कई और बातों का सामने आना बाकी है.

 

वही वादी मनोज ने एसीबी की टीम को बताया था कि उन्होंने जमीन की नापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था. 20 मई को अमीन राज किशोर द्वारा जमीन का सीमांकन किया गया. इसके बाद भी जमीन का नक्शा उन्हें नहीं दिया जा रहा था. जब वे कार्यालय पहुंचे तो अमीन राजकिशोर ने नक्शे के लिए 15 हजार रुपये की मांग की पर अंत में 10 हजार रुपये में मान गए.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed