कंपनी पर 20 राउंड फायरिंग के 40 घंटे बाद मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का अपराधी गिरफ्तार

Advertisements

चतरा : टंडवा पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे गिरोह के चार नकाबपोश अपराधियों ने टंडवा के उड़सू स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना की आउटसोर्सिंग कंपनी शुशी के कार्यालय पर करीब 20 राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद एसपी अनिमेष नैथानी और एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब 40 घंटे बाद बसरिया के पास पुलिस और गिरोह के एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल अपराधी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी देने से बच रही है और चतरा एसपी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगे।

About The Author

See also  मॉर्निंग वॉक के विकल्प हुए सीमित, कहीं ताला तो कहीं 50 रुपए इंट्री फीस

You may have missed