भू-धंसान पर बड़ा फैसला, एक महीने में IIT-ISM तय करेगा डेंजर जोन

Advertisements

धनबाद : छाताबाद के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार देर शाम सर्किट हाउस में जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों, बीसीसीएल और जेआरडीए के बीच करीब चार घंटे बैठक हुई। इसमें प्रभावित लोगों की मांग पर आईआईटी-आईएसएम से भू-धंसान क्षेत्र का सर्वे कराने, डेंजर जोन का सीमांकन करने और एक महीने के भीतर रिपोर्ट देने पर सहमति बनी। प्रस्तावित सर्वे में मस्जिद, मदरसा, ईदगाह और स्कूल को भी शामिल किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में घायलों को चिकित्सीय सहायता और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, खनन के दौरान सुरक्षा व ब्लास्टिंग नियमों का पालन करने तथा घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पर भी सहमति बनी। मंत्री ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में छाताबाद पहुंचे हैं और डेंजर जोन में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। बीसीसीएल ने बताया कि बेलगड़िया के अलावा 20-21 अन्य स्थल भी शिफ्टिंग के लिए तैयार हैं। डीडीसी सन्नी राज ने बताया कि लोगों को कई बार बेलगड़िया का भ्रमण कराया गया है, जहां पानी, बिजली, सड़क, स्कूल, कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा विस्थापितों के रोजगार के लिए भी योजनाओं पर काम चल रहा है।

About The Author

You may have missed