होटल से निकलते ही कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 9 गोलियां लगीं; शूटर और जमीन विवाद के एंगल पर जांच तेज

Advertisements

सरायकेला-खरसावां : चांडिल के आसनबनी स्थित होटल 10th माइल्स के बाहर सोमवार दोपहर दिनदहाड़े फायरिंग में जमशेदपुर के कारोबारी निरवार सबलोक की मौत हो गई। मृतक कदमा के विजया हेरिटेज के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार निरवार होटल में दो लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक खत्म होने के बाद जैसे ही वह रेस्टोरेंट से बाहर निकले, घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब नौ गोलियां उनके छाती, गले और शरीर के ऊपरी हिस्से में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की शुरुआती जांच में होटल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दो संदिग्ध लोगों के पहले से होटल के आसपास मौजूद होने की बात सामने आई है और पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या वे निरवार के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। साथ ही दूसरे जिले से शूटर बुलाए जाने की संभावना और जमीन विवाद से जुड़े एंगल को भी जांच के दायरे में रखा गया है, हालांकि इन दोनों बातों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हमलावर किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे।

घटना के बाद सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी पुलिस टीम के साथ होटल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं और हत्या की साजिश, हमलावरों की पहचान तथा हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

See also  बागबेड़ा मैदान से कुख्यात अपराधी अनूप चक्रवर्ती गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

 

About The Author

You may have missed