दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, अधिवक्ता ओम प्रकाश 20वीं बार बने अध्यक्ष

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : भगवती संघ आदित्यपुर ने रोड नंबर 31-32, रायडीह, आदित्यपुर-2 में वर्ष 2026 की सार्वजनिक दुर्गा पूजा के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश को लगातार 20वीं बार अध्यक्ष चुना गया। अभियंता मनोज कुमार को वरीय उपाध्यक्ष, जबकि पप्पू रजक, राजू केराई और अभियंता अमरेश कुमार समेत नौ लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक कुमार झा, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह और अधिवक्ता अंकित कुमार समेत छह लोगों को महासचिव तथा दिवाकर कुमार (गन्नू), अमित ठाकुर समेत 12 लोगों को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। दुर्गेश मिश्रा और अधिवक्ता आकाश कुमार प्रेस प्रवक्ता, राजेंद्र कुमार गुप्ता मुख्य कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार गुप्ता, सुब्रत दत्ता और गौरव गुप्ता कोषाध्यक्ष बनाए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समिति में पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, एस.एन. ठाकुर, इंदर अग्रवाल, मुकेश कुमार भगत, राजेश कुमार मुन्ना, श्रीमती शारदा देवी, विजय मिश्रा और रजनीकांत निराला समेत 16 लोगों को मुख्य संरक्षक और डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार, अधिवक्ता एसके. स्वाईं, अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा, वाईएन. मिश्रा व कार्तिक श्याम समेत 20 लोगों को संरक्षक मंडली में शामिल किया गया है। अध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष कमेटी का मुख्य फोकस विधि-विधान से पूजा संपन्न कराने और प्रत्येक श्रद्धालु को प्रसाद उपलब्ध कराने पर रहेगा। अशोक कुमार, कृष्ण कुमार झा (गुड्डू) और दिनेश सिंह मुख्य यजमान होंगे, जबकि पंडित अभिजीत चटर्जी और पंडित अभिषेक मुखर्जी पूजा कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश ने और संचालन दीपक कुमार झा ने किया। मौके पर समिति के कई पदाधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed