पुरेंद्र ने किया न्यू डिस्को क्लब गणेश पूजा पंडाल का भूमि पूजन,इस वर्ष केदारनाथ धाम के प्रारूप में बनेगा भव्य पंडाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले आगामी गणेश पूजा महोत्सव के लिए रविवार को विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह शामिल हुए। भूमि पूजन पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने पूरी आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए निष्ठा और श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि न्यू डिस्को क्लब का गणेश उत्सव कॉलोनी में एक खास पहचान रखता है, जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग हमेशा अतुलनीय रहता है।

क्लब के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1988 से निरंतर पूजा आयोजित करने वाली इस कमेटी द्वारा इस वर्ष लगभग दो लाख रुपये की लागत से पंडाल तैयार कराया जाएगा। अपूर्वा टेंट हाउस द्वारा पंडाल को केदारनाथ धाम का भव्य काल्पनिक स्वरूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान गणेश की 9 फीट ऊंची बैठी मुद्रा में मनमोहक प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू तैयार करेंगे, जबकि विद्युत सज्जा का जिम्मा शिवा डीजे को सौंपा गया है।
​अध्यक्ष ने बताया कि 13 सितंबर से 19 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान बच्चों व बड़ों के लिए छोटे-बड़े झूलों से सुसज्जित मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।​
​इस अवसर पर मुख्य रूप से आयकर निरीक्षक संतोष चौबे , संकेत चौधरी उर्फ गोलू, राजू कुमार, चीकू, अमित सिंह, धीरज पांडे, राजकुमार, रेन सिंह, संतोष तिवारी, नवनीत कुमार, रवींद्र तिवारी, शक्ति कुमार, राहुल कुमार, आनंद मोहन, रंजन मिश्रा, राहुल राय, रोहित, रौनक चौबे, ओमबीर मिश्रा, गणेश चौबे, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी सन्नी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed