आदित्यपुर: इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में लगी भयंकर आग, धू-धू कर जल उठा शोरूम, “देखें.video….

0
Advertisements

Adityapur: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग केंदू गाछ के बगल स्थित बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में गुरुवार देर शाम भीषण आग लग गई. जिससे पूरा शोरूम धू-धू कर जल उठा.घटना के बाद आस पास अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

मिली जानकारी के अनुसार संध्या 7 बजे के आसपास बंसल मोटर इलेक्ट्रॉनिक बाइक शोरूम में अचानक भयंकर आग की लपटें देखी गई.सड़क से आने जाने वाले लोगों ने आगजनी की इस भीषण घटना को देखी, जिसके बाद मुख्य सड़क किनारे भीड़ लग गई.

देखें video….

 

बताया जाता है कि इस भयंकर आगजनी की घटना में शोरूम को लाखों का नुकसान हुआ है. जबकि आगजनी के कारणों का पता नहीं चल सका है.

 

बता दे घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

About The Author

See also  आकाशवाणी चौक पर शालिग्राम स्वीट सर्विस रोड बनी परेशानी का सबब,सड़क किनारे जेसीबी खड़ी रहने से मार्ग संकरा,लोगो को हो रही परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed