आदित्यपुर में दुकानदार से मांगी रंगदारी, चमकाया कट्टा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के दिंदली बाजार कपड़ा लाइन में बदमाशों ने ने दुकानदार से रंगदारी मांगी. रंगदारी नहीं देने पर कट्टा चमकाया. दुकानदार का कहना है कि उनसे हप्ता मांगी गयी है. घटना के बाद दुकानदारों ने आपस में बैठक कर रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
रात 9 बजे की है घटना
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बाजार में प्रेम कुमार की रेडीमेड कपड़े की दुकान है. प्रेम के अनुसार शनिवार की रात 9 बजे वे दुकान पर ही बैठे हुये थे. इस बीच ही हथियार लेकर कुछ बदमाश पहुंचे और रंगदारी के रूप में हप्ता देने के लिये कहा. उनके साथ पहली बार इस तरह की घटना घटी है. ऐसे में वे हप्ता की बात सुनकर ही आवाक रह गये थे. एक सप्ताह की बात करें तो दुकानदार विकास कुमार से भी रंगदारी मांगी गयी थी. बदमाश एक-एक सभी दुकानदारों को नॉक कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि बाजार में पुलिस गार्ड रूम की सुविधा पूर्व में दी गयी थी वहां पर आज की तिथि में पुलिसवाले नजर नहीं आते हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  30 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख की खेप जब्त

Thanks for your Feedback!