रेप केस में फरार MLA पर कार्रवाई, एक साल बाद आखिरकार गिरफ्तारी
Advertisements

चंडीगढ़ : पंजाब में रेप केस में लंबे समय से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक साल से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार, पठानमाजरा के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले वह कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण घोषित अपराधी भी घोषित किए जा चुके थे। पुलिस अब गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
Advertisements

Advertisements



