नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वेल्डिंग के कारण एक भी रुपया नहीं निकाल सका

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित नंदी मंदिर से दानपेटी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमन साव को गिरफ्तार किया है। वह कदमा का रहने वाला है। कदमा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई दानपेटी भी बरामद कर ली गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को अमन ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी की थी। इसके बाद नंदी मंदिर के पुजारी ने कदमा थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को कदमा से ही गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि दानपेटी चारों ओर से वेल्डिंग होने के कारण आरोपी उसे तोड़ नहीं सका। इस वजह से दानपेटी से एक भी रुपये की चोरी नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमन साव पूर्व में भी दो बार जेल जा चुका है।

 

About The Author

See also  टाटा स्टील में 640 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश नाकाम, सुरक्षा टीम ने माल किया बरामद

You may have missed