एसीबी ने चाईबासा में 50 हजार घूस लेते रोकड़पाल को दबोचा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंझारी के ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता कार्यालय के रोकड़पाल भवतरण सिंह को 50 हजार रुपये घूस लेते हुये गिरफ्तार किया गया है. भवतरण पर आरोप है कि मंझारी के ही रोलाडीह पंचायत के उच्च विद्यालय में खेल मैदान के लिये चेंजिंग रूम बनाने, शौचालय बनाने, पेयजल की सुविधा देने, गैलरी का निर्माण कराने के लिये 12.46 लाख रुपये विभाग की ओर से पास किया गया था. इसी का रुपये पास करने के लिये घूस की रकम मांगी गयी थी. निराकार बिरूआ की ओर से इस विषय पर कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में आवेदन दिया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

50 हजार पर अड़ गया था रोकड़पाल

आरोपी रोकड़पाल भवतरण सिंह ने पहले तो 99 हजार रुपये घूस मांगा था. इसके बाद उसे घटाकर 60 हजार किया था. इसके बाद अंतिम में कहा कि कम-से-कम 50 हजार रुपये तो देना ही होगा. निराकार बिरूआ घूस नहीं देवा चाहते थे. निराकार बिरूआ की ओर से 12 जुलाई को ही एसीबी कार्यालय में लिखित शिकायत की गयी थी. शिकायत के आलोक में शुक्रवार को आरोपी को उसके कार्यालय से ही एसीबी की टीम ने दबोच लिया.

About The Author

See also  महिला की मौत का रहस्य गहराया, मोबाइल CDR खंगालने में जुटी पुलिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed