सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Advertisements

जमशेदपुर : सावन की अंतिम सोमवारी पर नामोटोला में भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालु सुबह नरवा नदी के तट पर पहुंचे और वहां से पवित्र जल लेकर नामोटोला अग्रवाल कॉलोनी स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर पहुंचने के बाद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के बीच भगवान शिव का सामूहिक जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आयोजन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने किया। उन्होंने भी जलाभिषेक में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंहा, जिला पार्षद परितोष सिंह, सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक, जमशेदपुर प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव हांसदा समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। आयोजकों ने धार्मिक यात्राओं को सनातन परंपरा के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।

About The Author

See also  अप्रैल 2026 से वेतन नहीं मिलने पर 30 वनकर्मियों ने विधायक से लगाई गुहार

You may have missed