स्कूल की दीवार में जा घुसा तेज रफ्तार मिनी ट्रक, बच्चों में मची अफरा-तफरी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जामताड़ा : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया उच्च विद्यालय के पास मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर स्कूल की चारदीवारी से टकरा गया। घटना के समय स्कूल में पढ़ाई चल रही थी, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिनी ट्रक तेज गति से जामताड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे स्कूल की दीवार में जा घुसा। हादसे में स्कूल की चारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं लगी, जबकि चालक को हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चालक को बाहर निकालकर पास के क्लिनिक में इलाज के लिए पहुंचाया। सूचना मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Thanks for your Feedback!

You may have missed