जंगल में मुठभेड़ के बाद बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली ढेर होने से इलाके में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पश्चिमी सिंहभूम : पोड़ाहाट जंगल क्षेत्र के सोनुवा थाना इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के सदस्य जंगल में किसी बड़ी घटना की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद पुलिस, कोबरा बटालियन और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।जंगल में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों के शव बरामद किए। मौके से हथियार और नक्सलियों के उपयोग की कई सामग्री भी जब्त की गई। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और जवान लगातार जंगल में अभियान चला रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान में जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के जवान शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इलाके में सक्रिय नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

About The Author

See also  बतख पालन से किसान की बदली किस्मत, एक महीने में 50 हजार से ज्यादा मुनाफा

Thanks for your Feedback!

You may have missed