ट्यूशन जाने की बात कहकर निकले छात्र, दामोदर नदी में डूबने से मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के बरवाघाट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। हादसे में छात्र विष्णु का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे छात्र शनि की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई और प्रशासन ने राहत व खोज अभियान शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार एलएच आजाद नगर निवासी तीन छात्र सनी, विष्णु और रवि स्कूटी से बरवाघाट पहुंचे थे। तीनों मिड प्वाइंट पब्लिक स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि छात्र सुबह घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकले थे। नदी में नहाने के दौरान विष्णु और शनि अचानक गहरे पानी में चले गए। तीसरे छात्र के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई।

काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने विष्णु का शव नदी से बाहर निकाला, लेकिन शनि का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका। पानी का तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आईं। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार खोजबीन में जुटी रही। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय लोग नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed