मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से ठप हुआ उत्पादन, कंपनी को लाखों का नुकसान

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : टाटा स्टील के झरिया डिविजन अंतर्गत संचालित भेलाटांड कोलियरी में दैनिक ठेका मजदूर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मजदूर न्यूनतम मजदूरी, बुनियादी सुविधाओं और अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हड़ताल शुरू होते ही कोलियरी में उत्पादन कार्य प्रभावित हो गया, जिससे कंपनी को प्रतिदिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

हड़ताली मजदूर सुबह भेलाटांड दुर्गा मंदिर मैदान में जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कंपनी के मुख्य गेट तक मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी लागू करने, संविदा प्रथा खत्म करने और श्रमिक अधिकार देने की मांग उठाई। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आनंद गोप ने आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को तय मजदूरी नहीं दी जा रही है और मेडिकल, पीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम व सुरक्षा उपकरण जैसी सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है।

मजदूरों का कहना है कि वे खदान में जोखिम भरे काम करते हैं, लेकिन उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। वहीं कोलियरी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, हालांकि बातचीत की कोशिश की जा रही है। प्रशासन और श्रम विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  आदित्यपुर नगर निगम में QR सिस्टम लॉन्च के एक महीने बाद भी नहीं बदली आदित्यपुर की तस्वीर, मेयर संजय सरदार के संकल्प और वादों पर उठने लगे सवाल, आखिर ये QR स्कैन था या फिर कोई स्कैम???

Thanks for your Feedback!

You may have missed