सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, मौके पर सैकड़ों समस्याओं का समाधान

0
Advertisements

जहानाबाद : घोसी प्रखंड के लखावर ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों के लिए आवेदन दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जिससे लोगों को राहत मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर मिले आवेदनों के निष्पादन के लिए यह विशेष शिविर लगाया गया था। शिविर में 140 से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई की गई। इनमें ग्रामीण विकास विभाग के 18, जीविका के 3, अंचल राजस्व विभाग के 7, बिजली विभाग का 1, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के 36 और पंचायती राज विभाग के 75 आवेदन शामिल थे.

शिविर में अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे, जहां लोगों को वृद्धा पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, मनरेगा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान प्रखंड और पंचायत स्तर के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

See also  अवैध बालू परिवहन पर सख्ती, देर रात हाइवा और ट्रकों के दस्तावेजों की जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed