टाउनशिप परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान, जमीन मालिकों को मिलेगा चार गुना मुआवजा, जल्द होगी प्रक्रिया तेज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिहार : राज्य में प्रस्तावित 11 नई टाउनशिप परियोजनाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत जिन लोगों की जमीन इन परियोजनाओं के लिए ली जाएगी, उन्हें मौजूदा बाजार दर के मुकाबले चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। यह व्यवस्था उन भूमि मालिकों पर लागू होगी जो भूमि पूलिंग मॉडल का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकारी योजना के अनुसार, टाउनशिप विकास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस मॉडल का उद्देश्य किसानों और भूमि मालिकों को सीधा लाभ पहुंचाना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न हो। इस फैसले से राज्य में शहरी विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

वहीं सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से भूमि मालिकों को न सिर्फ उचित मुआवजा मिलेगा, बल्कि विकसित होने के बाद क्षेत्र की जमीन की कीमत भी काफी बढ़ेगी। इसके साथ ही भूमि पूलिंग के तहत भी कई लाभ दिए जा रहे हैं, जिससे लोग सीधे विकास परियोजनाओं के हिस्सेदार बन सकेंगे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed