‘तुलसी भवन में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन एवं आरती श्रीवास्तव विपुला के पुस्तक स्वराग-2 लोकार्पित’…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन में हिन्दी दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाषचंद्र मुनका ने की एवं मुख्य अतिथि डॉ सी भास्कर राव, विशिष्ट अतिथि श्री अरुण कुमार तिवारी, श्री मुरलीधर केडिया ने अपना आशीर्वाद दिया। अतिथियों एवं नगर के हिन्दी प्रेमियों का स्वागत मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने किया। सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी एवं संचालन डॉ यमुना तिवारी व्यथित ने किया। रामधारी सिंह दिनकर एवं श्रीकांत वर्मा का जयंती उत्साह से मनाया गया। दिनकर जी के जीवनी पर अशोक पाठक स्नेही, श्रीकांत वर्मा जी की जीवनी पर सुरेशचंद्र झा ने विस्तृत प्रकाश डाला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नगर की सुप्रसिद्ध रचनाकार आरती श्रीवास्तव विपुला की दूसरी पुस्तक स्वराग-2 का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। रचनाकार का परिचय उपासना सिन्हा, पाठकीय प्रतिक्रिया श्री दिव्येंदु त्रिपाठी ने सम्पन्न किया।

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में स्थानीय कवियों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया। अधिकांश कविताओं का विषय हिन्दी से जुड़ी थी। कार्यक्रम में नीलिमा पाण्डेय, शेषनाथ सिंह शरद, विजयलक्ष्मी वेदुला, शकुंतला शर्मा, रीना सिन्हा, निवेदिता श्रीवास्तव, उमा पाण्डेय, सरिता सिंह मीरा, पूनम सिंह, सुष्मिता मिश्रा, विंध्यवासिनी तिवारी, वीणा नंदिनी, मीनाक्षी कर्ण, पूनम शर्मा स्नेहिल, शिप्रा सैनी, सोनी सुगंधा, क्षमाश्री दुबे, बलविंदर सिंह, कैलाश शर्मा गाजीपुरी, बिमल कुमार विमल, हरिहर राय चौहान एवं शिवनंदन सिंह सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से हिन्दी को समृद्ध किया।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed