आधार कार्ड की अड़चन से बेटियों की पढ़ाई ठप, मजदूर पिता ने लगाई गुहार

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के जुड़ी गांव निवासी मजदूर अजीत गोप की दो बेटियां आधार कार्ड नहीं बनने के कारण शिक्षा से वंचित हो गई हैं। आवश्यक पहचान पत्र के अभाव में उनका स्कूल में नामांकन नहीं हो सका, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार कई बार संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।अजीत गोप ने प्रशासन से बेटियों का आधार कार्ड जल्द बनवाने और उन्हें स्कूल में प्रवेश दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहचान पत्र की तकनीकी समस्या के कारण बच्चियों की पढ़ाई रुक गई है, जबकि परिवार लगातार प्रयास कर रहा है। इस मामले ने जरूरतमंद परिवारों के लिए आधार संबंधी परेशानियों और शिक्षा तक पहुंच के मुद्दे को फिर से सामने ला दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दो बंद घरों से 27 लाख के जेवर और करीब 4 लाख नकद चोरी, एक युवक हिरासत में

You may have missed