अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 बाइक और भारी मात्रा में कोयला जब्त

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान में सीसीएल और सीआईएसएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुसरो स्थित कारो परियोजना क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। छापेमारी के दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 45 मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और तस्करों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।अधिकारियों ने बताया कि जब्त कोयला और मोटरसाइकिलों को नियमानुसार सुरक्षित रखा गया है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। अभियान का उद्देश्य अवैध खनन और कोयला तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है। संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  सरला बिरला विश्वविद्यालय में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित दो दिवसीय आयोजन में विद्यार्थियों ने प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और ‘अपनी रांची’ को कैमरे में उतारा

You may have missed