विवेक सिंह हत्याकांड में दीपू मिश्रा और राममणी गिरफ्तार…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- बीते 19 जून को आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी निवासी बदमाश विक्की नंदी गिरोह का सक्रिय सदस्य विवेक सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। विश्वसनीय सुत्रों की माने तो हत्याकांड कांड को अंजाम देने के बाद दोनो जमशेदपुर से दक्षिण भारत के किसी शहर में शरण ले रखा था। जिसकी तफ्तीश जिला पुलिस कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को दोनो आरोपियों के लोकेशन की जानकारी मिली। जिसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल दक्षिण भारत को रवाना हुई और दोनो को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस हत्याकांड में दीपू मिश्रा की तालाश आदित्यपुर पुलिस घटना के बाद से ही कर रही थी। विवेक सिंह और दीपू मिश्रा के गिरफ्तार होने के साथ ही विवेक सिंह हत्याकांड के सभी आरेापी गिरफ्तार हो चुके है। इस मामले की खुलासा जल्द ही जिला पुलिस द्वारा की जा सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  डॉक्टर से बहस के बाद बवाल, नप अध्यक्ष धरने पर बैठे, प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

Thanks for your Feedback!

You may have missed