भाजपा युवा मोर्चा सरायकेला के जिला अध्यक्ष बनाए गए अनुराग जायसवाल, कार्यकत्ताओ ने किया अभिनंदन…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: भाजपा युवा मोर्चा की मंगलवार की घोषित की गई। सरायकेला-खरसावां जिला के अध्यक्ष अनुराग जयसवाल को बनाया गया है। अनुराग इससे पूर्व अनुराग जायसवाल प्रदेश कमेटी में कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। उनके मनोनयन पर जिले के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। अनुराग जायसवाल ने बातचीत में कहा कि पार्टी संगठन ने उनपर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। वे जल्द ही संगठनात्मक मजबूती को लेकर जिलेभर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे। अनुराग के जिला अध्यक्ष बनने पर मंगलवार की शाम काफी संख्या में कार्यकर्त्ता उनके आवास पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में अनुराग ने कहा कि सरायकेला विधानसभा से भाजपा का वनवास समाप्त होगा। कहा कि हेमंत सरकार ने बेराजगारी पर युवाओं को ठगा है। बेरोजगारों को ना तो रोजगार दिया और ना ही बेराजगारी भत्ता। कहा कि आगामी 23 अगस्त को इन मुद्दों पर जोरदार आंदोलन करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  फर्जी जन्म प्रमाणपत्र घोटाले में बड़ा खुलासा, नर्सिंग होम कनेक्शन पर जांच तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed