जमना ऑटो विरोध: झारखंड के आदिवासी हित की बात करने वाले सरकार के प्रशासन ने आदिवासियों पर ही चलाया कानून का डंडा, 11 महिलाए समेंत 21 आदिवासी-मूलवासी आंदोलकारी गिरफ्तार, जेकेबीएस सदस्य प्रेम मार्डी भी गिरफ्तार, अन्य की तालाश में छापेमारी जारी…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाडीह में निर्माणाधीन जमना ऑटो कंपनी के विरोध में उतरे ग्रामीणों पर पुलिस से सख्ती बरते हुए बुधवार को 21 आंदोलनकारी महिला-पुरूष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि हथियाडीह स्थापित हो रहे जमना ऑटो का स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। बता दें कि पूर्व में ग्रामीणों से समझौता के उपरांत बीते सोमवार को पुन: ग्रामीण कंपनी स्थापना का विरोध शुरू कर दिया था। इस मामले में झारखंडी खतियान संघर्ष समिति (जेकेबीएस) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन चल रहा था। ग्रामीणों को बार बार समझाने का हर संभव प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन जब ग्रामीण लगातार विरोध में अड़े रहे तो बुधवार को प्रशासन बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर बुधवार की शाम जेल भेज दिया गया। इधर इतनी संख्या में महिला-पुरूष को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने पर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा ने इस घटना की नींदा करते हुए स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री को आदिवासी-मूलवासी आंदोलनकारियों के साथ बातचीत कर बीच का रास्ता निकालना चाहिए था। लेकिन उन्हे जेल भेजा गया है, आगामी चुनावों में इसका खामियाजा झामुमो को उठाना पड़ेगा। बता दें की बीते नवंबर से यहां रह रह कर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्या है मामला

जियाडा ने जमना ऑटो को कंपनी स्थापित करने के लिए 13 एकड़ भुखंड का आवंटन ई-बिडिंग के माध्यम से किया था। जब कंपनी की जमीन की घेराबंदी कराने जियाडा की टीम पहुंची थी तो यहां विरोध प्रर्शन शुरू हो गया था। ग्रामीणों की माने तो फुटबॉल मैदान के रूप में यह जमीन को ग्रामीण उपयोग करते थे। हालांकि नया खेल मैदान, रास्ता समेंत कई सुविधाओं की शर्त पर ग्रामीणों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन रह रह कर पुन: आंदोलन यहां ग्रामीण कर रहे थे। बीते सोमवार को पुन: जेकेबीएस संगठन के बैनर तले ग्रामीण आंदोलन शुरू कर दिया था। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपियों की तालाश की जा रही है।

See also  26 अगस्त को भारी वाहनों पर 17 घंटे की रोक, यात्री बसों को मिलेगी छूट


इनलोगो की हुई गिरफ्तारी


प्रेम मार्डी, सोनिया हांसदा , प्रिया मुर्मू, पूजा मुर्मू, अनिल महतो, पूनम हांसदा, पानू मुर्मू , रीता महतो, सबिता महतो, ठाकुर मुनि सोरेन, रानी हांसदा, सोनामुनी मुर्मू, सुरेश हांसदा, मनोज मार्डी, विष्णु मार्डी, आनंद बेसरा, शंभू मार्डी, अनिल महतो, गणेश साहू, सुखलाल किस्कू, मारको बेसरा आदि।

About The Author

Thanks for your Feedback!